नवागत बीडीओ को मोमेंटो भेंट कर किया शिष्टाचार मुलाकात

IMG-20220121-WA0002.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र|दुद्धी ब्लाक के नवागत खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा से आज दोपहर सेवानिवृत्त ज़ज़ व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू ने मोमेंटो भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात किया और क्षेत्र के विकास के बावत चर्चा की| इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मूलभूत समस्यायों को दूर कर गांव की सर्वांगीण विकास कराए जाने की रणनीति तैयार की गई| बीडीओ मनीष मिश्रा ने कहा कि मैं पेशे से इंजीनियर था और अधिवक्ता भी रह चुका हूं बतौर बीडीओ यह मेरी पहली पोस्टिंग है ,जनता का सेवा करना मेरा कर्तव्य है और मैं इसका निर्वहन पूरे ईमानदारी के साथ करूंगा|
इस दौरान मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल मौजूद रहें|

About the Author

Leave a Reply