तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर के शादियाबाद थाना अंतर्गत रूप लक्ष्मी हॉस्पिटल फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है जिसका ना ही कोई रजिस्ट्रेशन सीएमओ ऑफिस में उपलब्ध है आपको बता दें कि पिछले 7 वर्षों से रूप लक्ष्मी हॉस्पिटल अवैध तरीके से चलाया जा रहा है जिसमें हर प्रकार का इलाज ऑपरेशन किया जाता है, बीते दिनों डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान हुई थी बच्चे की मौत, परिजनों ने किया था हंगामा, थाने पर हुआ था सुलह समझौता, फिर भी अभी तक नहीं हुआ कोई भी कार्रवाई, हॉस्पिटल में नहीं है कोई डॉक्टर, धड़ल्ले से चल रहा है रूम लक्ष्मी हॉस्पिटल,इस मामले में डॉ संजय से बात किया गया तो उन्होंने साफ बताया कि अभी तक नहीं कोई रजिस्ट्रेशन कराया गया है, वाह रे स्वास्थ्य विभाग जब किसी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है तो कैसे चलता है हस्पिटल,जबकी स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें गठित की गई है कि फर्जी हॉस्पिटलों के ऊपर कार्रवाई हो सके मगर विभाग से कोई कार्यवाही नजर नहीं आती है हॉस्पिटल गाजीपुर शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रूप लक्ष्मी हॉस्पिटल फर्जी तरीके धड़ल्ले से चल रहा है ,वही रूप लक्ष्मी हॉस्पिटल पर हर प्रकार का ऑपरेशन होता है बच्चेदानी का ऑपरेशन, डिलीवरी ऑपरेशन, किया जाता है डॉ संजय ने बताया कि अभी मेरा लड़का पढ़ाई कर रहा है BMS जब उसकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी तो हम सीएमओ कार्यालय में अपने हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करा लूंगा ।






