उपजिलाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने आज ग्राम मल्देवा व दुद्धी क़स्बा स्थित कुल 12 बूथों का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने बूथों पर मिनिमम फैसेलिटी अवैलबलिटी जैसे पानी ,बिजली ,रैंप व बूथों पर छाया की व्यवस्था आदि के बावत निरीक्षण किया और संबंधितो को जल्द से जल्द सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए| उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी बूथों पर पानी ,बिजली के साथ अन्य जरूरी सुविधाओ को दुरुस्त कर लिया जाए जिससे चुनाव के समय पोलिंग बूथों पर आने वाले पोलिंग पार्टी को कोई दिक्कत ना हो|अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी|इस दौरान हल्का लेखपाल श्रीराम यादव मौजूद रहे|

Leave a Comment