तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
ओबरा में होता था स्थाई निवास, पिछले कई सालों से चल रहे थे अस्वस्थ
पैतृक गांव महुली में 1998 में किया शिवम इंटर कॉलेज की स्थापना
विंढमगंज /सोनभद्र (राकेश कुमार) जिले के बड़े उद्यमी एवं समाजसेवी जेपी यादव 82 वर्ष अब नहीं रहे| मूल रूप से विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली ग्राम निवासी जेपी यादव ने अपने जीवन का अधिकतम समय ओबरा में व्यतीत किया| जिले में कई स्थानों पर क्रेशर प्लांट संचालित होने के अलावा विभिन्न राज्यों में देश के कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के कारण श्री यादव को शीर्ष ठेकेदारों में गीना जाते थे| शिक्षा को लेकर सदैव चिंतनशील रहने वाले श्री यादव ने अपने गांव पैतृक महुली में 1998 में शिव इंटर कॉलेज का स्थापना किया जिससे पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का स्तर व्यापक रूप से संभव हुआ| जेपी यादव कई सालों से अस्वस्थ चल रहे थे| और 2 दिन पहले स्वास्थ्य कारणों से प्रयागराज एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| सोमवार को सुबह 9:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली| श्री यादव ने अपने 3 पुत्र एवं दो पुत्रियां और पत्नी सहित पूरा परिवार छोड़ चले गए| ज्येष्ठ पुत्र डॉक्टर सुरेश यादव ने बताया कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही किया जाएगा| निधन की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है|





