ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 73वां गणतन्त्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / बीके आचार्या

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 73वां गणतन्त्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ग्रासिम के यूनिट हेड ने ग्रासिम परिवार को गणतन्त्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के प्रशासकीय भवन पर 26 जनवरी 2022 के शुभ अवसर पर आज 73वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के उपाध्यक्ष विशेष परियोजना श्री हेमंत कुमार पांडा जी द्वारा मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री धारा सिंह एवम सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा आयोजित परेड मार्च के निरीक्षण के उपरांत राष्ट्रीय  ध्वजारोहण किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान किया गया  इसके उपरांत संस्थान के सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमंत कुमार पांडे द्वारा संस्थान के ईकाई प्रमुख श्री एसएन शास्त्री एवम उनकी पूरी टीम द्वारा संस्थान में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कराए गए अनेकों उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
संस्थान के मानव संसाधन विभाग की तरफ से संस्थान द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान में गत वर्ष के दौरान कर्मचारियों द्वारा किए गए उनके सराहनीय कार्य गुड वर्क अवार्ड हेतु पुरस्कार का वितरण भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारी बंधुओं सहित श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी सहित संस्थान के ग्रामीण विकास अधिकारी श्री अमर सिंह सहित अनेकों अधिकारीगण मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के समापन पर मानव संसाधन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती निमिषा सिंह द्वारा सभी को इस नववर्ष की मंगलमय कामनाओं सहित हार्दिक बधाइ दी गई।

Leave a Comment