लता मंगेशकर
विश्व एवं भारत की प्रख्यात पार्श्व गायिका तथा भारत रत्न से सम्मानित हस्ती (1929-2022)

लता मंगेशकर’ 28 सितंबर 1929 – 6 फ़रवरी 2022) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।
लता मंगेशकर
सन २०१४ में लता जीजन्महेमा मंगेशकर
28 सितम्बर 1929
इन्दौर, इन्दौर रियासत , सेन्ट्रल इंडिया एजेन्सी, ब्रितानी भारत
(वर्तमान मध्यप्रदेश, भारत)मृत्यु6 फ़रवरी 2022 (उम्र 92)[2]
मुंबई, महाराष्ट्र, भारतराष्ट्रीयताभारतीयअन्य नाम
स्वर-साम्राज्ञी, राष्ट्र की आवाज, सहराब्दी की आवाज, भारत कोकिला,स्वर कोकिलाव्यवसाय
- पार्श्वगायिका,
- संगीत निदेशक,
- निर्माता
कार्यकाल1942 से 2022
माता-पिता
दीनानाथ मंगेशकर (पिता)
शेवन्ती मंगेशकर (माता)
संबंधी
मीना खाडीकर् (बहन)
आशा भोसले (बहन)
ऊषा मंगेशकर (बहन)
हृदयनाथ मंगेशकर (भाई)पुरस्कार
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- बंगाल फ़िल्म पत्रकार संगठन पुरस्कार
- फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार
- फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार
- फिल्मफेयर आजीवन लब्धि पुरस्कार
हस्ताक्षर

लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। भारत सरकार ने उन्हें ‘भारतरत्न‘ से सम्मानित किया था।
इनकी मृत्यु कोविड से जुड़े जटिलतों से 6 फरवरी 2022 को मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। वे कुछ समय से बीमार थीं। उनकी महान गायकी और सुरम्य आवाज के दीवाने पूरी दुनिया मे है। प्यार से उन्हें ‘लता दीदी’ कहकर पुकारते हैं।






