तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
शनि कन्नौजिया ने छह छक्के के सहारे शानदार 54 रन जड़कर हुआ मैन ऑफ द मैच
विंढमगंज। दुद्धी विकास खंड के जोरमा (फुलवार) गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एस बी सी सी फुलवार की टीम ने जोरमा ए टीम को पांच विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। टास जीतकर फुलवार ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और जोरमा को बालेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया।जोरमा की टीम ने निर्धारित बारह ओवर में 8 विकेट खोकर 125 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फुलवार टीम के खिलाड़ियों ने 10.2 ओवर में ही रन बनाकर जीत अपने नाम कर लिया।इस तरह फुलवार ने जोरमा को पांच विकेट से हराकर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की कर ली।छः छक्के एवं तीन चौके की मदद से फुलवार के खिलाड़ी शनि कनौजिया ने न शानदार 54 रन बनाए और मैन आफ दी मैच रहे। जो फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव के हाथों दिया गया।अम्पायर की भूमिका में अनुज कनौजिया व सुमित कुमार रहे।






