तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर एआरटीओ कार्यालय में शनिवार को फिटनेस का काम नहीं किया जाता है उसी कार्यालय के फिटनेस बाबू व उनके सहयोगियो से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आर आई महोदय के आदेश फिटनेस का काम शनिवार को बंद रहता है उन्हीं के आदेश से हर जगह लगाई गई सिलिप और इस विषय पर जब वहां के एआरटीओ प्रभारी निरीक्षक राम सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि विभाग में कुछ कर्मचारी है जो अपनी मनमानी आए दिन करते रहते हैं और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सिस्टम और कार्यालय के कर्मचारियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी आपको बताते चलें कि एआरटीओ कार्यालय की जिम्मेदारियां काफी होती है यातायात संबंधित जैसे फिटनेस, डीएल इन सब कार्यों की जिम्मेदारी वहां की आर आई सन्तोष की होती है वही सन्तोष जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं आर आई सन्तोष के आदेशों से लगी थी सिलिप और उस पर साफ शब्दों में लिखा गया था कि एआरटीओ के आदेश से अधिसूचना जारी एआरटीओ राम सिंह ने साफ कहा कि मुझे इस की कोई जानकारी नहीं है और मैंने नहीं कोई आदेश दिया है फिर जिम्मेदार कौन क्या होती है कार्रवाई ,फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक निश्चत प्रक्रिया होती है इसे पूरा करने के बाद ही यह प्रमाण पत्र जारी होता है,आपका वाहन तकनीकी मापदंडों के अनुसार सडक़ पर चलने के अनुकूल है या नहीं, यह विभाग आवश्यक निरीक्षण के बाद तय करता है ।






