तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जै किशन साहू ने कटघरा,सौरीं,सिरगिथा, पहलवानपुर ,आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया ।उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने एवं क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करने का वादा करते हुए कहा कि आपकी सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा । उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सेवा भाव के साथ हमेशा सक्रिय रहा हूं ।इसी क्रम में आज जैकिशन साहू के भतीजे मनीष साहू ने भी नगर के कचहरी रोड, महुआ बाग,मिश्रबाजार, कोतवाली तक जनसम्पर्क कर सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया ।
उनके साथ मुख्य रूप से आमिर अली, डॉ समीर सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव,अभिनव सिंह,अभय सिंह, प्रवीण पाण्डेय, प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, रामवचन यादव, कमलेश यादव, अमरनाथ यादव, राजेश यादव,गोरख यादव,राम विजय यादव,चन्द्रदेव यादव, अरविंद यादव, राजकुमार पाण्डेय,ग्रामप्रधान शिवप्रसाद यादव आदि उपस्थित थे ।






