कांग्रेस के उम्मीदवार ज्ञान प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना के समर्थन में जनसभा,छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में कांग्रेस के उम्मीदवार ज्ञान प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना के समर्थन में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार की अनदेखी की वजह से आज उत्तर प्रदेश में किसान,युवा सहित सबकी हालत खराब है. युवाओं के पास रोजगार नहीं है. किसानों को अपनी फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है. किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर परेशान है। वहीं कताई मिल बंद होने से क्षेत्र युवाओं कि रोजगार नहीं है. पढ़े लिखे योग्य युवा रोजगार की तलाश में इधर उधर भटकने को मजबूर है। छत्तीसगढ़ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है ।छतीसगढ़ में राहुल गांधी ने जो वादा किया ।सरकार बनते ही दश घंटे की भीतर ही जनता को किया वादा पूरा किया गया।

Leave a Comment