ग़ाज़ीपुर पहचान माफियाओ से होने लगी यहां का माफिया मऊ के दंगे में खुली जीप पर तमंचा लहराता,सीएम योगी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सीएम योगी ने भाजपा प्रत्‍याशी अलका राय के समर्थन में अष्‍ट शहीद इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम लक्ष्‍मण के गुरू महर्षि विश्‍वामित्र के नाम पर गाजीपुर मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्‍वामित्र राजकीय मेडिकल कालेज रखा गया है जिससे गाजीपुर की पहचान पूरे विश्‍व में युगो-युगो तक चलती रहें। उत्‍तर प्रदेश में पांच चरणो के मतदान हो चुके है और आज छठवां चरण का मतदान चल रहा है। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी ने सभी वर्गो के लिए कार्य किया है। सीएम योगी ने नौजवानो में जोश भरते हुए कहा कि आज गाजीपुर की पहचान महर्षि विश्‍वामित्र और राजा गाधि से होती है आज भी देश के सीमा पर सबसे ज्‍यादा गाजीपुर के नौजवान भारत की रक्षा करते है, लेकिन कुछ दशको से गाजीपुर की पहचान माफियाओ से होने लगी है। यहां का माफिया मऊ के दंगे में खुली जीप पर तमंचा लहराता हुआ गरीबो, मजलूमो की झोपड़ी को जला जा रहा था। सीएम योगी ने कहा कि आप सभी को याद है कि सपा सरकार में एक माफिया ने भाजपा विधायक कृष्‍णानंद राय की निर्मम हत्‍या कर दी थी लेकिन वह बात बीत गयी है अब भाजपा की सरकार में मेरे बुलडोजर के सामने माफिया किड़े की तरह रेंगते है। बुलडोजर बोलता नही है केवल काम करता है। आज दंगा करने वाला माफिया व्‍हील चेयर पर दया की भीख मांग रहा है। सीएम योगी के वोजस्‍वी भाषण से उपस्थित हजारो जनता के जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गुंज उठा। आये हुए कार्यकर्ताओ का स्‍वागत भाजपा प्रत्‍याशी अलका राय ने किया।सीएम योगी ने जमानियां के प्रतयाशी सुनीता सिंह और जहूराबाद के प्रत्‍याशी कालीचरण के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Comment