तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर का दूसरा दिन है। दूसरे दिन का प्रारंभ स्वयं सेवियों ने योग के साथ किया। जिसमें योग के माध्यम मन को एकाग्र कैसे किया जाय साथ ही यह भी कि योगाभ्यास के प्रतिदिन अभ्यास से बीमारियों से दूरी बनाई जा सकती है। तदुपरांत छात्राओं ने अपने गोद लिए हुए क्षेत्र मियाँपुरा में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। जिसकी थीम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थी। स्वयं सेविकाएँ लोगों के बीच में जाकर उनको बेटी और उसकी शिक्षा के महत्व को लेकर उनसे मुखातिब हुईं। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘मीडिया एवं जन जागरूकता’ था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना विभाग से धनन्जय कुमार रहे। जिनका स्वागत जनपद नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डा अमित यादव ने किया। धनंजय कुमार ने मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज सूचना का जमाना है। सरकार भी डिजिटल इंडिया पर जोर दे रही है। जिससे कालाबाजारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा कि इसके दुष्परिणाम भी सामने आते हैं। जिससे सतर्कता एवं सावधानी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डा. सविता भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है।





