मुहम्‍मदाबाद विधायक बीती रात हमारे आवास फाटक पर निर्दलीय प्रत्‍याशी मदन यादव के खोज में दो बार पुलिस ने छापा मारकर घर की तलाशी

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। एमएलसी चुनाव में बदलते घटनाचक्र के चलते काफी रोमांच बढ़ गया है। सांसद अफजाल अंसारी के भतीजे मुहम्‍मदाबाद विधायक शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी के बीती रात हमारे आवास फाटक पर निर्दलीय प्रत्‍याशी मदन यादव के खोज में दो बार पुलिस ने छापा मारकर घर की तलाशी ली। उन्‍होने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्‍या है। पहले तो सपा प्रत्‍याशी पर दबाव बनाकर उसका नामांकन वापस कराया अब निर्दलीय प्रत्‍याशी मदन यादव को पर्चा वापस कराने के लिए शासन-प्रशासन खोज रहा है। उन्‍होने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। बेजा दबाव बनाकर विपक्षियों का पर्चा वापस कराने के लिए जगह-जगह बिना आदेश के छापा मारने की घटना से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।

Leave a Comment