तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सिंह लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के प्रबंध निदेशक डा. राजेश सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में पहली बार सिंह हास्पिटल में 24 घंटे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ब्लड बैंक एवं कम्पोनेंट सेंटर तथा डायलिसिस सेवा उपलब्ध है। डा. राजेश सिंह ने बताया कि हास्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, इनफर्टिलिटी सेंटर, आर्थोपिडीक सर्जरी, नाक, कान, गला की सर्जरी, सीटी स्केन के अलावा सभी प्रकार के पथरी का आपरेशन लेजर एवं दूरबीन से होता है। मरीजों के लिए डायलिसिस की विशेष सुविधा है। सीसीयू एवं एनआईसीयू की विशेष सुविधा बर्न यूनिट की उपलब्धता, प्लाज्मा और क्रायो की सुविधा, स्पाइन सर्जरी, आर्थोपैडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। जले हुए, जहर खाये, एक्सीडेंटल व किडनी के मरीजों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था है। उन्होने बताया कि आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।






