मड़ई में राजेश चौहान का शव एफआइआर के आधार पर पोस्‍टमार्टम के बाद कार्रवाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मड़ई में राजेश चौहान उम्र 35 वर्ष का शव एक महिला के घर के सामने मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गये और घटना स्‍थल का निरीक्षण किया। परिजनों से वार्ता के बाद उन्‍होने बताया कि घर वालों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कह दिया गया है। एफआइआर के आधार पर पोस्‍टमार्टम के बाद कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Comment