तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के बहुआरा गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इमरान खान के द्वारा जल निकासी के लिए ग्राम पंचायत निधि से लाखों रुपए खर्च कर नाली निर्माण का कार्य कराया गया था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा नाली निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिए जाने के कारण जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी। जिससे संबंधित मोहल्ले वालों को गंदे पानी के बीच से होकर अथवा दूसरे के दरवाजे से होकर आवागमन करना पड़ता है।
रमाशंकर पांडेय, अफरोज खान, सेहरान खान, संदीप कुशवाहा, कलीम खान, सलाहुद्दीन, गुफरान, प्रमोद यादव, नरसिंह चैरसिया, डा. शिवशंकर शर्मा, विजय आदि ग्रामीणों ने कहाकि गांव की पानी निकासी पहले व्यक्तिगत काश्तकार की जमीन के माध्यम से ही कच्ची नाली के जरिए होता था। लेकिन काश्तकार (भूस्वामी) के द्वारा अपनी जमीन पर मकान बना दिए जाने के कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। करीब 3 महीनों से सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है।
आने जाने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा ग्राम प्रधान और उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से नाली निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरफान खान ने बताया कि गांव में जल निकासी की समस्या को लेकर नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।






