तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। योगी मंत्रिमंडल में डॉ दयाशंकर मिश्रा का नाम सुनकर सभी राजनीतिक पंडितों सहित उनके गांववाले लोग भी चौंक गए थे। दयाशंकर के योगी सरकार के मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार मिलने पर उनके पैतृक गांव गाजीपुर जनपद के खानपुर थानांतर्गत सिधौना गांव में जश्न का माहौल है। शनिवार की शाम गांव के सभी बड़े बुजुर्गों ने दयाशंकर से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दिया और उत्सव में डूब गए। देर शाम गांव के सीधेश्वर महादेव धाम पर सैकड़ों की संख्या में जुटे गांववालों ने भव्य दिव्य महा आरती का आयोजन कर पूरे गांव में मिष्ठान वितरित किया। डॉ रामजी सिंह ने कहा कि बीएचयू के बौद्धिक उपजाऊ भूमि से राजनीति के क्षितिज पर एक और पौध का अंकुरण हुआ है। शिवाजी मिश्रा ने कहा कि दयालु ने अपने राजनीतिक जीवन में जिस सरलता सहजता और मृदुभाषिता उन्हें आम जनमानस में लोकप्रिय बनाती है। केशव सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, रामबरत सिंह, भुवनेश्वर मिश्रा, लवप्रकाश, कृष्णानंद, सुबाष दीक्षित, डॉ जयशंकर, नंदलाल मिश्र, अनिल सिंह रहे।






