जंगल की आग से 15 एकड़ में लगे अरहर की खेती बुरी तरह जलकर हुआ बर्बाद

गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीदीरी पंचायत के मिरचैया गांव निवासी राजेंद्र साह एवं उनके सगे भाई रामचंद्र साह, जवाहर साह, अशोक साह, कमलेश कुमार, शक्तिमान साह की लगभग 15 एकड़ में लगे अरहर की खेती आग की चपेट में आने से बुरी तरह जल कर राख हो गया। जानकारी देते हुए राजेंद्र साह ने बताया कि मैं किसी कार्य से डाल्टनगंज गया था। वहीं मेरे पुत्र द्वारा मालूम चला कि अरहर की खेती बुरी तरह जल चुका है। राजेंद्र साह ने यह भी बताया कि इन दिनों महुआ चुनने वाले असामाजिक तत्व के लोगों ने महुआ के पेड़ के नीचे आग लगाकर छोड़ देते हैं । आग धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर खेतों में लगे फसल आग की चपेट में आ जाते हैं। मालूम हो कि शक्ति विवा दामर टोले तथा मिरचैया गांव के जंगलों में इन दिनों आग धू धू कर जल रही है। कृषक राजेंद्र साह ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं वन विभाग के वनपाल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मेरे विभाग की टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी रही है। हर हाल में आग बुझाने का प्रयास जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि आग से छोटे पौधों बिल्कुल नष्ट हो गए है तथा पशु पक्षियो सहित उनके घोंसले जल चुके हैं। सभी कृषक गुलाब साह,राजेंद्र साह ने बताया कि लगभग 2 लाख से 3 लाख रुपया का नुकसान हुआ है। मौके पर राजेंद्र साह, रामचंद्र साह जवाहर साह, अशोक साह राजेंद्र कुमार साह, कमलेश कुमार, शक्तिमान साह, सहित ग्रामीण मौजूद थे इधर गनियारी कला के करवापहाड़ गांव में महुआ चुनने को लेकर गांव के ही मोबिन अंसारी के पुत्र ने दिन के लगभग 12 बजे दिन में आग लगा दिया आग देखते ही देखते बिकराल रूप लेलिया ग्रमीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक रतिया कुँवर कृष्णा कोरवा राजेन्द्र चौधरी समसीर अंसारी के रहर गेंहू चना जल कर खाख हो गया।

Leave a Comment