तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा धुरकी प्रखंड कार्यालय में, मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जल मिशन कार्यक्रम की शुरुआत की है। वहीं जल संरक्षण को लेकर पंचायती राज प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार ने जल शपथ ग्रहण कार्यक्रम कर जल संचयन एवं संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
वहीं मंगलवार को धुरकी प्रखंड कार्यालय में जल संरक्षण तथा संचयन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं प्रखंड कर्मियों ने जल शपथ लिया। जानकारी देते हुए पंचायती राज प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल ही जीवन है, आज पूरे भारत में महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जल मिशन का उद्देश्य बूंद-बूंद जल की संरक्षण करें । अनावश्यक रूप से जल को बर्बाद ना करें। जल को स्थाई रूप से संचय कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। जल मिशन शपथ समारोह में कार्यालय प्रधान आनंद सिंह, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार,सहायक फैयाज अहमद,डीपीआरओ राज किशोर सिंह, अंबुज जायसवाल, ताहिर हुसैन, पंचायत सेवक छवि सिंह, राजेंद्र साह, विनोद कुमार भीरोजगार सेवक उमेश कुमार, अंचल अमीन इकबाल अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर हाफिज अंसारी सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।






