तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा धुरकी प्रखंड के केतमा सोनार मांझी खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल खेला गया जिसमे टाईगर बरसोती बनाम, सुर्यवंशी अम्बाखोरेया के बीच खेला गया। सुर्यवंशी अम्बाखोरेय्या टीम नें शानदार बल्लेबाजी कर 66 रन से जीत दर्ज की।
अम्बाखोरेया के कप्तान लालविहारी सिंह नें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनें का निर्णय लिया जिसमें राजकुमार सिंह गौंड़ के शानदार 30 गेंद में 66 रन बनाकर मैन आॅफ द मैच रहे। और टीम का कुल स्कोर 144 रन रहा।
वहीं जवाबी पारी खेलनें उतरी टाईगर बरसोती के दीपक सिंह बेहतरी शुरूआत के बावजूद टीम स्कोर 79 रन हीं पहुंचा पाये।
वहीं पूरे टूर्नामेंट के मैन आॅफ द सीरीज धनंजय सिंह रहे। और यह टूर्नामेंट विल्कुल निशुल्क इंट्रीफीस के साथ रहा।
विदित हो कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा समाजसेवी सह भावी जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह व समाजसेवी हरिलाल सिंह के द्वारा फिता काटकर किया था।
वहीं युवा समाजसेवी मनोज कु० सिंह नें संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। इसमें पराजित होनें वाले टिम को हतोत्साहित होनें की जरूरत नहीं है। आज युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। बशर्ते युवाओं को लगन और मेहनत से खेलनें की आवश्यकता है। तथा आनेवाले समय में हमलोग प्रतिभावन खिलाड़ियों खेलनेंं का अच्छा प्लेटफार्म भी देंगें।
समाजसेवी हरिलाल सिंह नें कहा कि हम सभी लोगों नें प्रयास किया है कि अपनें पंचायत के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखार कर उसको आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान शिवनाथ सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान कमिटि के अध्यक्ष श्रवण सिंह, सचिव विशंभर सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, ब्यवस्थापक महामंत्री बांसदेव सिंह, हिरामन सिंह, नंदकुमार सिंह, विश्वनाथ कुमार, नागेंद्र यादव, अभिजित कुमार, बदन सिंह, मनोज सिंह, गिरिवर सिंह, अरविंद सिंह, श्यामसुंदर सिंह, भदई सिंह, धर्मदेव सिंह, एल राजा, विजय सिंह, श्यामानंद सिंह, के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






