हाईवा और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार :
केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में शुक्रवार की शाम हाईवा एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो जाने के कारण बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जपला ग्राम निवासी बाइक संख्या (BR 26 E2577) चालक राहुल चौधरी पिता संजय चौधरी उम्र 25 वर्ष, जपला के सनपुरवा ग्राम से खैरवा-केतार मुख्य पथ से बीजडीह ग्राम अपने मौसा मुरारी चौधरी के घर अपने माता-पिता को वापस लेने आ रहा था. इसी बीच पाचाडुमर से सड़क बनाने के लिए पीच ढो रहे हाईवा (JH01BR 5354) से खैरवा गांव के समीप जोरदार टक्कर हो गई. उक्त घटना में बाइक चालक राहुल चौधरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद तत्पश्चात आसपास के ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर खबर लिखे जाने तक शव उठने नहीं दिया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विमलेश पासवान, केतार थाना के पीएसआई कृष्णा उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर उपस्थित थें.

Leave a Comment