तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया ।
म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम काचन में भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय चांद प्रकाश जैन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम काचन में फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने वाले बेचू राम गौड़ को अंग वस्त्र भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया,और उन्होंने कहा कि एक पेड़ सौ बच्चो के समान है और पेड़ को बढ़ने में सौ साल लग जाते है इसलिए ग्रामवासी पेड़ो को काटने से बचाये और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करें। काचन ग्राम के उपस्थित ग्रामीणों ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने हेतु संकल्प लिया ।
पिपरी के समाजसेवी रिंकू सिंह ने कहा कि आज काचन ग्राम पेड़ कटान से मुक्त हो चुका है जिसका सारा श्रेय बेचू चाचा को जाता है जिनके अथक प्रयास से जैन साहब को सूचना मिली वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर औचक निरीक्षण कराया और एक बड़ी कार्यवाही हुई जिससे पेड़ो की कटान को रोक दिया गया।कार्यक्रम का संचालन विष्णु गुप्ता ने किया।
भाजपा नेता शम्भू खरवार,मनीष,राजेश खरवार,व वरिष्ठ पत्रकार शारदा प्रसाद मौजूद रहे।।






