कुआं में अज्ञात अधेड़ महिला के शव मिलने से गांव में सनसनी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी पंचायत में मंगलवार के सुबह कुआ में एक अज्ञात महीला का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है ।शव को देखने के लिए आसपास के लोग जुट गए शव से दुर्गंध आ रही थी। देखने से शव एक या 2 दिन पहले का प्रतीत होता है सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार व पीएसआई कृष्णा रजवार, एएसआई सुबोध सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया ग्रामीणों ने बताया कि यह शव अज्ञात है शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया शव की पहचान नहीं हो सकी है संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है या खुदखुशी

वहीं टाटीदीरी पंचायत के मुखिया सगुनी राम ने बताया कि महिला के शव पानी में पुरी तरह से फुल जाने से पहचान नहीं हो सका इस मौके पर समाजसेवी अखिलेश पासवान , संतोष कुमार, मनोज कुमार सिंह , सुचित कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं महिला मौजूद थे।

Leave a Comment