तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर-खानपुर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मकान बनाने और पानी निकासी के विवाद के मामले में लाठी-डंडा से मारपीट कर हुई चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपित सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथे हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मालूम हो कि खानपुर क्षेत्र के हरिहरपुर के रमगढ़वा बस्ती निवासी वृद्ध कथरु यादव (70) की उनके बड़े भाई के पुत्रों से मकान बनाने और पानी निकासी का विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर बीते गुरुवार की सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा काटकर लौटते के दौरान भतीजों ने लाठी-डंडा से मारपीट शुरु कर दिया था। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सर में गंभीर चोट लगने से कथरु की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के साथ एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी ने शीघ्र हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। मृतक के पुत्र वीरेंद्र यादव की तहरीर पर 3 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस तलाश में जुट गई थी।






