डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक आहूत
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक आहूत की गयी | इस बैठक में अंडर 14 वर्ग में सभी खिलाड़ियों के मेडिकल सर्टिफिकेट के सम्बन्ध में खिलाड़ियों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षण केंद्र चिन्हित किया गया जहाँ मात्र रु 350/- (रुपये तीन सौ मात्र) शुल्क जमा कर अपना परिक्षण करा सके | अंडर 14 वर्ग के सभी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आपके बाएं हाथ के पंजे ( कलाई के साथ) का एक्स रे व उसकी रिपोर्ट यथाशीघ्र यू०पी०सी०ए० कानपुर कार्यालय भेजना है | अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 15 जुलाई 2022 से पहले निर्धारित केंद्र पर उपस्थित हो अपना एक्स रे करा लें | आगामी 16 जुलाई को गाजीपुर जनपद एवं 17 जुलाई को बलिया एवं मऊ जनपद के खिलाड़ियों का ट्रायल मौसम के अनुसार का स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी०डी०सी०ए० मैदान पर होगा | इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अन्यत्र कहीं भी भटकने अथवा बहकावे में आने की ज़रूरत नहीं है | अन्य स्थान से करायी गयी जांच की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी |जाँच केंद्र का नाम व पता :- एस टी एस डायग्नॉस्टिक सेंटर, बस स्टैंड मुहम्मदाबाद ( HP पेट्रोल पंप के बगल मे तहसील रोड) जनपद – गाजीपुर (उ०प्र०) | रजिस्ट्रेशन नं – RMEE2121712 सम्पर्क सूत्र- ज्ञानशील त्रिपाठी (मो० 8736903434), जीतेन्द्र श्रीवास्तव (मो० 8090390242) आज बैठक में अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त सचिव उमेश चन्द्र राय, शाश्वत सिंह, अजय सर्राफ, बरुन अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा, विनय कुमार सिंह, संजय राय, रंजन सिंह, मो० आरिफ, ज्ञानशील त्रिपाठी, संजय यादव, नरेन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।






