महिला उन्नति संस्था द्वारा नारी शिक्षा को लेकर “नारी और बेटी शिक्षा चौपाल ” का किया आयोजन

 

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रयागराज ( विष्णु गुप्ता )

महिला उन्नति संस्था ( भारत ) द्वारा नारी शिक्षा को लेकर चलाये जा रहे आठ दिवसीय शिक्षा जागरूकता अभियान के आठवे दिन आज प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र की झुग्गी बस्ती जाकर “नारी और बेटी शिक्षा चौपाल ” का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर संगठन की जिला अध्यक्ष “श्रीमती भाविनी मिश्रा” ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में बेटियों को अधिक से अधिक स्कूल तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन जागरूकता अभियान चलाता रहेगा l उन्होंने सभी महिलाओं को अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अपील की।” बेटी बचाओ बेटी पढाओ ” अभियान के अंतरगत, झुग्गी बस्ती के बच्चो को शिक्षा और भोजन सामग्री वितरित करके — पढने के प्रति प्रोत्साहित किया l

Leave a Comment