दुर्गा सोरेन की 52वी जयंती पर झामुमो प्रखंड इकाई धुरकी ने किया नमन

image_editor_output_image-2007138588-1662816665498.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत भवन में दिवंगत दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। झाझुमो प्रखंड अध्यक्ष धिरेन्द यादव ने कहा कि इस दुनिया में नहीं होने से जो खालीपन आया है उसकी भरपाई नही हो सकती है। वे किसी परिचय के मोहताज कभी नहीं रहे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
यादव ने कहा कि उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतरीन थी। वे युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। झारखंड के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती थी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धुरकी धीरेंद्र कुमार यादव झामुमो नेत्री संध्या देवी 20 सूत्री सदस्य अरुण सिंह खेरवार ,शिवकुमार कोरवा ,उमेश राम ,सफीक अंसारी अमर अंसारी ,इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply