तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – धुरकी / झारखंड
धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार पंचायत के भंडार गांव निवासी माल कुंवर सिंह का निधन विशैले जंतु काटने से हो गया परिजनो ने बताया कि माल कुंवर सिंह अपने खेत में काम कर रहा था विषैले शार्प ने काट लिया और बेहोश होकर वही गिर गया ।घर वालों ने उसे सदर अस्पताल गढ़वा ले गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान मालकुंवर सिंह का मौत हो गया खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया वही घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है । इसके परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया घर में एक ही व्यक्ति कमाऊ था इसके पीछे 4 पुत्र एवं 3 पुत्री है किसी दूसरे का मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार वालों को जीवन पालन पोषण करता था। वहीं बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने सांत्वना व्यक्त किया। मुखिया रधुनाथ सिंह ने संतावना ब्यक्त करते हुए कहा कि हर सम्भव मदद के लिए तत्पर हु एवं सरकारी लाभ दिलवाने की बात कही वहीं मालकुंवर सिंह को एक झलक देखने के लिए गांव वालों ने काफी संख्या में हुजुम जुट गई ग्रामीण रामप्रवेश राम,दिलीप राम, राम नाथ सिंह,जितन भुइंया, श्रवण सिंह मनोज साव दिलीप साव बरसात यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






