लापता लिपिक से प्रखंड कार्यालय में कार्य हो रहा बाधित

भवनाथपुर – सतीश कुमार

भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय के सहायक लिपिक अजित कुमार 8 महीने से लापता विभाग है परेशान
क्या है मामला

गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर ज्ञापन 09 दिनांक 12/1/2022 से भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय में स्थान्तरण किया गया थाl स्थान्तरण के पश्चात 1/2/2022 को भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय में योगदान दिया। योगदान देने के बाद से ही सहायक लिपिक अजित कुमार लापता हैं जिसको लेकर प्रखण्ड पदाधिकारी जयपाल महतो ने विभाग को कई बार पत्राचार किया और सहायक लिपिक से 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण मांग किया था। स्पस्टीकरण का जवाब नही मिलने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने पत्रांक 1018 दिनांक 21/9/2022 के माध्यम से विभाग को जानकारी देते हुए बताया कि लिपिक अजित कुमार उपायुक्त गढ़वा के आदेश ज्ञापन 09/स्था0 दिनांक 12/1/2022 के आलोक में अजित कुमार लिपिक ने प्रखण्ड कार्यालय रमना के आदेश ज्ञापांक 66 दिनांक 31/1/2022 द्वारा विरमित हो कर 1/2/2022 को प्रखण्ड कार्यालय भवनाथपुर में योगदान दिया है योगदान के बाद लिपिक अजित कुमार नजारत, सूचना का अधिकार, अकेनक्षण एवं अन्य कार्य आवंटित किया गया। परंतु 2/2/2022 से अब तक भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय में अनुपस्थित है, पत्रांक 654 दिनांक 3/6/2022 के द्वारा 24 घंटे के अंदर स्पस्टीकरण का मांग किया था स्पस्टीकरण का जवाब अब तक अपर्याप्त है, अजित कुमार के अनुपस्थिति के कारण कार्यालय का महत्वपूर्ण कार्य बाधित है। सहायक लिपिकअजित कुमार से पूछे जाने पर कहा कि सहायक लिपिक पद से विरमित किया गया है लेकिन एजीएम का अतिरिक्त प्रभार मेरे पास है प्रभार सौंपने के लिए मैने कई बार डीसी, एसडीओ, डीडीसी, को पत्राचार किया है परंतु अब तक प्रभार से मुक्त नही किया गया है।

Leave a Comment