शारदीय नवरात्रि के पंचम तिथि मां स्कंदमाता के पूजा भव्य महाआरती मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा

IMG-20221001-WA0001

मां काली मंदिर के प्रांगण में 9 दिन का भव्य भंडारे का आयोजन किया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र । स्थानीय बाजार में सलैयाडीह में स्थित ऐतिहासिक मां कालीपीठ मंदिर है शुक्रवार नवरात्रि की पंचमी तिथि को स्कंदमाता की पूजा बहुत ही विधि विधान से किया गया सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही मां काली पीठ सेवा समिति के द्वारा प्रसाद वितरण एवं समिति के कार्यकर्ता लोग नवरात्र की इस व्यवस्था में पूरी तन्मयता के साथ लगे रहे पुरानी मान्यता के अनुसार यह काली मंदिर सिद्ध पीठ माना जाता है इस मन्दिर में दर्शन करने के लिए इस क्षेत्र में दूर-दूर से लोग आते है यह मंदिर की ख्याति प्राप्त है जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से इस मन्दिर में माथा टेकते हैं उनकी मुरादे माता रानी पूरी करती है। काली मंदिर के महंत पुजारी मनोज तिवारी और राजीव रंजन तिवारी,राजू तिवारी, ने बताया कि इस मंदिर के प्राचीन मान्यता है कि लोग यहां अपने मनोकामना पूर्ति के लिए इस मंदिर में मां काली के दर्शन करने मात्र से ही लोगों का सारे कष्ट दूर हो जाते हैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर प्रतिदिन सुबह और शाम मां काली के मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के दूर दूर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन करने के लिए आते हैं और संध्या महा आरती में हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है प्रतिदिन 9 दिनो तक भंडारे का का आयोजन स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया है अशोक जायसवाल, पप्पू जायसवाल, डबलू जायसवाल, अरुण जायसवाल, बनारसी जयसवाल, सियाराम गुप्ता होटल, गुजराती सेठ, आशीष कांस्यकार, विजय यादव, अनिल चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, इन लोगों के द्वारा इस आयोजन में भंडारे का व्यवस्था किया है जो भक्त लोग बहुत ही श्रद्धा भाव से उस प्रसाद को ग्रहण करते हैं, इस नवरात्र की व्यवस्था मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं के देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है वहां पर मौजूद लोगों ने दीपक गुप्ता, मुन्ना केसरी, डीसी मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, सोना साधु, बीए गुप्ता, गोलू तिवारी, मिशु जायसवाल, विवेक केसरी, विकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, चंद्रदेव विक्की मद्धेशिया, रितिक गुप्ता,मोनू मद्धेशिया, शंकर मद्धेशिया एवं अन्य कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे व वहीं पर स्थानीय प्रशासन सूर्यभान के नेतृत्व पीएसी व पुलिस के जवान चुस्त दुरुस्त दिखाई दिया।

About the Author

Leave a Reply