फुलवार के आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

IMG-20221004-WA0000

सरकारी बांध का पानी बंद कर देने से धान की फसल मरने की कगार पर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार के सरकारी बांध पर आज ग्रामीण किसानों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। किसानों ने कहा कि हम लोगों का धान की खेती फुटने की कगार पर हैं और बगल में सरकारी बांध हैं जिसमे पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं लेकिन कुछ दबंग किष्म के लोगो ने उसमे मछली पाल रखा है और नाहर में पानी खोलने नही दे रहा हैं पानी खोलने पर लोग मार पीट करने पर उतारू हो जाते हैं और हम सभी ग्रामीणों को धमकी भरी बात से डराया धमकाया करते हैं हम किसानों का तैयार फसल मरने की कगार पर है अगर तैयार फसल मर गया तो हम सभी किसानों का बाल परिवार भुखमरी के कगार पर आ जायंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलवार चन्द्र बहादुर सिंह के साथ राजनारायण गुप्ता रवि कुशवाहा अभय कुमार बबलू चौधरी दसई यादव देवनारायण गुप्ता मोहन गुप्ता सहित दर्जनों लोगो ने घंटो प्रदर्शन किया। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बांध का पानी तत्काल खोलवाने का मांग किया हैं और ऐसे दबंग लोगो पर उचित कार्रवाई का भी मांग किया हैं। किसानों ने कहा कि अगर हम लोगो का मांग पूरा नही किया गया तो सरकारी बांध पर ही भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। इस बाबत तहसीलदार दुद्धी बृजेश कुमार बर्मा ने सेल फोन पर कहा कि मामला संज्ञान में नही हैं बांध में मछली पालन करने का अनुमति किसने दिया हैं इसको पता करवाता हूँ अथराइज नही हैं तो किसान हित के लिये कार्रवाई किया जायेगा।

About the Author

Leave a Reply