असत्य पर सत्य का ,अधर्म पर धर्म का, बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है दशहरा का त्यौहार

बुराई स्वरूप रावण पुतला का दहन किया गया
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा प्रतिमा सलैयाडीह, हरनाकछार, धरतीडोलवा, मुड़ीसेमर,राम मंदिर विंढमगंज, मां कालीपीठ मंदिर विंढमगंज, प्रतिमाओं का जमावड़ा और हजारों हजार श्रद्धालुओ दर्शनार्थियों का उमड़ा जनसैलाब विंढमगंज मार्केट, सीता मोड़, शाहू चौक, हलवाई चौक थाना मोड़ मुड़ीसेमर चौराहा भ्रमण करते हुए विसर्जन के लिए भारत इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित हुआ रावण को जलाने की उत्सुकता लोगों में बना हुआ था रावण दहन का कार्यक्रम भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के मैदान पर चलता रहा और अंततः राम के स्वरूप में कलाकार के हाथों रावण पुतला का दहन किया गया असत्य पर सत्य का विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म का विजय हुआ इसके बाद विंढमगंज क्षेत्र के सभी दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन राजीव रंजन तिवारी नंदू तिवारी के द्वारा सतबहिनी नदी के चेक डैम में मूर्ति विसर्जन कराया गया। लोगों में अपने विजयदशमी पर्व का उमंग भरा हुआ था एक तरफ रावण सेना के तरफ से हर हर महादेव दूसरी तरफ राम सेना का जय श्री राम जय श्री राम का नारा गूंजता रहा, इस रावण दहन का कार्यक्रम रावण दहन समिति के नेतृत्व मे किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योगदान दिया इस मौके पर रावण दहन समिति के अध्यक्ष अमित केशरी, उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, संयोजक मोनू जायसवाल, उपसंयोजक सौरभ कांस्यकर, संरक्षक वीरेन्द्र गुप्ता नंदलाल केशरी प्रभात कुमार, रावण दहन का मंच संचालन आशीष जायसवाल एवं राकेश केसरी बुल्लू के द्वारा किया गया।वहां उपस्थित लोगों ने राकेश गुप्ता एडवोकेट, रामचंद्र जायसवाल संजीत गुप्ता, विकास गुप्ता,अनिल जायसवाल, राजेश गुप्ता, दीपक केसरी,अमरेश केसरी, ओम प्रकाश रावत, सुमन गुप्ता व ग्राम प्रधान संजय गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता एवं दर्शक उपस्थित रहे।






