तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी के समान के साथ 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक मानीटर, एक लैपटाप सहित अन्य सामान बरामद किया गया आपको बता दे कि वादी मुकदमा चन्द्रशेखर पुत्र शिवबली निवासी अशोकनगर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा दिये गये लिखित प्रार्थना पत्र आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-412/22 धारा 457, 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा सख्त निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे दिनांक 09.10.2022 को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अकड़हवा पोखरा पर मंदिर के पास से वांछित 06 अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत अभियोग में धारा 411 भादवि का बढोत्तरी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।





