न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता न्याय पंचायत संसाधन केंद्र बुटवेढवा पर आयोजित किया गया

IMG-20221011-WA0014

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र । विकासखंड दुद्धी अंतर्गत आज दिनांक 11/10/2022 मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित कमपोजिट विद्यालय बुटवेढवा के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र बुवेढ़वा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिस में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक एवं कन्या उच्च प्रथमिक विद्यालय बुटवेढवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलैयाडीह, प्राथमिक विद्यालय मुड़ीसेमर,कमपोजिट विद्यालय धरतीडोलवा ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बुढ़वा के ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी रहे साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग से ए आर पी श्रवण कुमार व संतोष सिंह पत्रकार नंदकिशोर गुप्ता व ओम रावत की उपस्थित रहे खेल का उद्घाटन थाना प्रभारी विंढमगंज के द्वारा फीता काटकर किया गया तथा 100 मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर खेल को प्रारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालक प्राथमिक विधालय में प्रथम गोलू कुमार, द्वितीय सुमित कुमार 50 मीटर दौड़, प्राथमिक विद्यालय बालिका में प्रथम लक्ष्मी द्वितीय प्रतिमा, 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में आकाश प्रथम, अमृत द्वितीय ,बालिका वर्ग में अंशु प्रथम गुंजा द्वितीय, कबड्डी में बालक वर्ग जूनियर कमपोजिट विद्यालय विंढमगंज तथा बालिका वर्ग में कमपोजिट विधालय मुड़ीसेमर की टीम विजयी रही, इनके अलावा खो-खो लंबी कूद प्राथमिक व जूनियर वर्ग के खेलों में सलैयाडीह, धरतीडोलवा, बुटवेढवा व मुड़ीसेमर के विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक संकुल राजकमल यादव, अनुराग तिवारी, धीरज यादव, प्रमोद कुमार, आलोक कुमार, रामकुमार यादव, अजीत उपाध्याय, सीता देवी, अंजू रानी, शालिनी, श्वेता, मीनाक्षी, पद्मावती, चंचला उपस्थित रही लेखन कार्य राहुल रंजन के द्वारा किया गया समस्त कार्यक्रम का संचालन राज कमल के द्वारा किया गया।
प्राथमिक वर्ग लंबी कूद बालको में प्रथम सुनील कुमार प्राथमिक विद्यालय सलैयाडीह, लंबी कूद बालिका प्रथम रिमझिम प्राथमिक विद्यालय मुड़ीसेमर द्वितीय,जूनियर बालक वर्ग में आकाश प्रथम कंपोजिट विद्यालय बुटवेढवा, बालिका वर्ग लंबी कूद सिंपी कुमारी कमपोजिट विद्यालय सलैयाडीह मे प्रथम स्थान लाई।

About the Author

Leave a Reply