चन्द्रवंशी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष छोटेलाल को पत्नी शोक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

रेणुकूट /सोनभद्र ।अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला सभा सोनभद्र के पूर्व जिला अध्यक्ष छोटेलाल चंद्रवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती मालती देवी उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी रेणुकूट सोनभद्र कई माह से हाड एवं किडनी की बीमारियों से पीड़ित थी और बेड पर ही उपचार चल रहा था l तमाम कोशिशों के बाद भी अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज प्रातः अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली l रिहंद तट श्मशान घाट पर आज उनका वैदिक रीति से सायंकाल संस्कार कर दिया गया l इस मौके पर रेणुकूट शाखा से अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी,बनारसी चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, सतेंद्र चन्द्रवंशी दीपक चंद्रवंशी, दर्जनों चंद्रवंशी समाज के गणमान्य लोंग सहित परिजन उपस्थित रहे l उधर निधन की खबर सुनते ही अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, महासचिव राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद चंद्रवंशी,संरक्षक राम प्रसाद चंद्रवंशी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, राजेश्वरी प्रसाद चंद्रवंशी, भोला सिंह चंद्रवंशी,अशोक चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी,प्रभु चन्द्रवंशी सहित डाला ओबरा चोपन, दुद्धी, रावटसगंज, रेनूसागर, अनपरा, पिपरी शाखा के चंद्रवंशी गणों ने पूर्व जिला अध्यक्ष के पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए स्वर्ग से प्रार्थना किया है l

Leave a Comment