कोलिनडूबा गांव के प्रधान के बहु ने लगाई फांसी

IMG-20221018-WA0000

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोलिनडुबा के ग्राम प्रधान यदुनाथ यादव की मझली बहू अपने आवास के पाटन कोठे के बड़ेर मे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिंकू देवी 26 वर्ष पत्नी उमेश यादव ने सुबह लगभग 7:00 बजे अपने ही घर में कोठा के बड़ेर में साड़ी के सहारे फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है और अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पति को छोड़ गई उसे लटका देख परिजन आवास के लोगो में कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई।महिला की मौत की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोग व आसपास ग्रामीणों के लोगों से महिला के फांसी लगाने के बारे में कई बिंदुओं पर पूछताछ की। महिला कि दो पुत्र 1_उज्जवल4 वर्ष,२_भुटाई 2 वर्ष मासूम बच्चों को ये भी पता नहीं की उसकी माँ अब इस दुनियाँ में नहीं है मौके पे दुद्धी तहसीलदार पहुँचने के बाद ही पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही संदिग्ध परिस्थितियों में फासी के फंदे से झूली महिला की मौत पर चर्चाए लोगो मे होती रही। वही मृतिका के पिता मोगल यादव निवासी चरकपथरी कचनरवा का कहना है कि मेरी बेटी ने फांसी अपने से नहीं लगाई है। आए दिन घर वाले , प्रताड़ित करते थे हर पहलुओं पर गम्भीरता से जांच हो और दोसीयो को कड़ी से कड़ी सजा हो वही प्रशासन के द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply