तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्कूली छात्राओं को तहसील तिराहे के पास महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के द्वारा हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान थाना प्रभारी के द्वारा छात्राओं को 1090 ,112 व 181आदि नंबरों के बारे में बता कर किसी भी समस्याओं के होने पर तत्काल सूचित करने को कहा।






