चोरों ने दिनदहाड़े गुमटी का ताला तोड़ 50 हजार के समान व नगदी पर किया हाथ साफ

IMG-20221018-WA0008

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

दुद्धी /सोनभद्र नगर पंचायत वार्ड 5 अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी स्थित सब्जी दुकान के पास सड़क किनारे जनरल स्टोर की दुकान का देर रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़कर 2000 नगदी सहीत जनरल स्टोर की लगभग 50, हजार रुपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया l घटना दिनांक 16 अक्टूबर 2022 की देर रात्रि को घटित हुआ, दुकानदार सोनू कुमार सोनी निवासी वार्ड नंबर 5 दुद्धी सोनभद्र सिंचाई कॉलोनी स्थित सब्जी दुकान के पास गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है और अपने माता- पिता भाई -बहन का भरण पोषण किसी प्रकार करता है देर रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा गुमती का ताला तोड़कर दो हजार नगद एवं लगभग ₹50 हजार का सामान पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर परिवार का मानो सबकुछ उजड़ कर ले ले मुफलिस में किसी तरीके से छोटी दुकान के सारे व्यक्ति घर परिवार चलाता था, प्रातः लगभग 7:00 बजे कतिपय लोगों द्वारा दुकानदार को ताला तोड़े जाने की सूचना दी गई जिस पर भागा भागा दुकानदार मौके पर पहुंचा सब कुछ लुटता देख दुकानदार एवं माता पिता का रो रो कर बुरा हाल था l घटना की सूचना सर्वप्रथम 112 नंबर डायल कर दी गई तत्पश्चात कस्बा थाना दुद्धी इंचार्ज संजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी के नाम दिया है l कस्बा इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुंच कर दुखित व्यक्ति को ढांढस बंधाया, और दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ हेतु थाना दुद्धी लाकर चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस जुट गई है l

About the Author

Leave a Reply