तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनी गांव के एक ग्रामीण की मौत कोबरा सांप के काटने से 55 वर्षीय गद्दु यादव की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम मे हो गई। मृतक ग्रामीण के संबंध मे भापजा मंडल महामंत्री मंगल यादव झामुमो नेता शैलेश यादव ने गुरूवार को बताया की बुधवार की मध्य रात्रि मे वह अपने खेत स्थित मिट्टी के घर मे गत बुधवार की रात्रि मे चारपाई मे मच्छरदानी लगाकर रोजाना दिनचर्या की तरह सोए हुए थे इसी दौरान सबसे जहरीले कोबरा सांप ने पचपन वर्षीय गद्दु यादव के पैर मे बाइट किया। इस दौरान गहरे नींद से उठकर गद्दु यादव इधर-उधर देखा और फिर सोने लगे इतने मे कोबरा सांप के बाइट करने के बाद थोड़ी ही देर मे कोबरा सांप का जहर उनके शरीर मे असर करने लगा और घबरा गए। इसके बाद चारपाई से उठे तो उनकी नजर सांप पर पड़ी और घर मे परिजनो को बताया। वहीं परिजन अफरा-तफरी मे भागमभाग उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे तबतक बहुत देर हो चुकी थी, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले गद्दु यादव ने रास्तें मे ही दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई। विदित हो कि समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद यादव, नरेश यादव जगदीश यादव व अन्य ने बताया की गद्दु यादव अत्यंत ही गरीब व्यक्ति थे और बहुत ही मेहनतकश और अच्छे विचार के थे, उनकी मौत होने पर घर मे परिजन फुट-फुटकर रोने और चित्कार मार कर रो रहे थे चीखने से पुरे गांव मे मातम छा गया इधर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम करने हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।





