तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
दुद्धी/सोनभद्र। नगर के जय बजरंग अखाड़ा परिसर रामनगर में श्री बजरंगबली की स्थापना को लेकर शनिवार को विशाल मूर्ति को नगर दर्शन एवं भ्रमण कराते हुए, भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
शनिवार को प्रातः करीब 9.30 बजे डीहवार बाबा देव स्थान से निकाली गयी भव्य कलशयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का काफिला मेन रोड होते हुए शिवाजी मराठा तालाब पहुंची। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था सरोवर से कलश मे जल भरकर बजरंगबली के साथ नगर दर्शन को निकल पड़ी। रास्ते में आने वाली श्री पंचदेव मंदिर, श्रीहनुमानजी मंदिर चौक, श्री राधाकृष्ण मंदिर, मां काली जी मंदिर, शिवाला मंदिर,श्री विष्णु मंदिर, रामनगर शिव मंदिर का समेत सभी मंदिरों का दर्शन पूजन करते हुए, कलशयात्रा वापस जय बजरंग अखाड़ा परिसर रामनगर पहुंची और कलश स्थापना किया गया। कार्यक्रम के अगुवा अनिल कुमार हलुवाई ने बताया कि रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने रविवार को आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण कर,पुण्य का भागी बनने की अपील की है और लोगों से बोला कि आप हमें आशीर्वाद दें कि इसी तरह से धार्मिक और सामाजिक कार्य हम आगे भी करते रहें। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोग सहयोग में लगे रहे। इस पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी कोतवाल श्रीकांत राय अपने सहयोगियों पुलिस कर्मियों के साथ संभाले रहे।






