राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मुसहर बस्ती में मोमबत्ती जलाकर घरों को किया रौशन

IMG-20221025-WA0013

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुसहर बस्ती में महाप्रसाद बाटे

मोमबत्ती जलाकर घरों को किया रौशन
दलित मुस्लिम बस्ती में चेहरे पर बिखरे मुस्कान

दुद्धी /सोनभद्र ।जहां एक ओर पूरा देश दीपावली के पावन अवसर पर अपने घरों को झालरों बत्ती व दीपको से गुलजार कर रहा था वही दलित बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अमरनाथ जी के तत्वाधान में संयोजित गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव का पावन पर्व दीपावली के अवसर पर मुसहर बस्ती को घर-घर प्रकाशित करने व महाप्रसाद का वितरण का कार्य भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर प्रचारक रितेश जी व ग्राम प्रधान मानिकचंद उर्फ़ मुन्ना भारती एवं स्वतंत्र पत्रकार समिति संरक्षक सेराज खान की उपस्थिति में महाप्रसाद एवं मोमबत्ती घर घर जलाकर आलोकित मुसहर बस्ती को किया गया l महाप्रसाद और मोमबत्ती पाकर मुसहर बस्ती में निवास करने वाले बच्चों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट छा गई l

About the Author

Leave a Reply