उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी का छठ महापर्व को लेकर बैठक

IMG-20221027-WA0012

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

दुद्धी /सोनभद्र ।आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी की बैठक प्रेमचंद आढ़ती जी के दुकान पर अध्यक्ष अमरनाथ जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l बैठक में सर्वसम्मति से छठ महापर्व पर सभी व्यापारी के सहयोग व्रतधारी माताओं बहनों के लिए पांडाल, मैट आदि लगाए जाने की बात कहीं गई l ज्ञात कराना है कि छठ के पावन अवसर पर जय बजरंग अखाड़ा समिति, स्वर्णकार समिति सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थान के लोग पावन पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहें हैं l नवीन कमेटी भी अग्रणी भूमिका को लेकर आपसी चिंतन उपरांत अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रही है l इस मौके पर सम्मानित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण संतोष कुमार जयसवाल, महेंद्र सिंह अग्रहरि,बीरेंद्र कुमार अग्रहरी नगर अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरि, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, कन्हैया लाल अग्रहरी,बंधन अग्रहरी,अनूप कुमार गुप्ता, निरंजन कुमार, श्रवण कुमार अग्रहरी, वेद प्रकाश सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे l संचालन महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य द्वारा किया गया l

About the Author

Leave a Reply