कोरोना काल में बंद पड़े ट्रेनों को चालू कराने को लेकर आए हुए सांसद को ज्ञापन सौंपा

हमारी यातायात समस्याओं का नहीं होगा हल तो होगी रेल रोको आंदोलन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र । रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए एक कार्यक्रम में आए राज्यसभा सांसद रामसकल एवं झारखंड पलामू के सांसद बी डी राम को सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र देकर विंढमगंज स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मांग किया । अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पहले यहाँ ठहराव था परन्तु कोरोना काल के बाद सिंगरौली पटना एक्सप्रेस,पैसेंजर ट्रेन का ठहराव बंद है इससे क्षेत्र की जनता 16 किमी दूर जाकर नगरउंटारी झारखंड या दुद्धी 20 किमी जाकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामवासियों ने एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रेलमंत्री सहित रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है कई बार अखबार में छपा, पत्राचार, आनलाइन, टिवीटर के माध्यम से यहाँ के क्षेत्रवासि ने अपनी समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनता नहीं है।जबकि स्टेशन झारखण्ड उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती में स्थित है चार थानो से घिरा हुआ विंढमगंज रेलवे स्टेशन जिसमें सैकड़ों गावं के लोग इसी स्टेशन से यात्रा करते थे बिहार पटना जाने का एकमात्र ट्रेन थी जिससे स्वास्थ्य शिक्षा हेतु लोग बडी़ संख्या में लोग जाते थे वही रेलवे के कर्मचारी भी अधिकतर झारखंड, बिहार के है जिन्हें यही ट्रेन से जाना होता था समस्या गंभीर है पर कोई ध्यान नही देते है ट्रेनें ठहराव के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों से लेकर स्थानीय नेताओं के चक्कर काट चुके हैं। जब कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी तो हम सभी अल्टीमेटम देकर । रेल रोको आंदोलन करने को बाध्य होंगे अभियान में ओम प्रकाश रावत, रमेश चंद्र एडवोकेट, अजय गुप्ता,नंन्दकीशोर गुप्ता, शंशीकांत चौबे, प्रभात कुमार,अमीत केशरी, सुमन गुप्ता,विरेंद्र गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment