यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 310 वाहनों के चालान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों गाजीपुर घाट, रोजा लंका जमानिया तिराहा भूतहिया ताड,आदि स्थानों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 310 वाहनों के चालान किए गए तथा 26हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया तथा आदर्श बाजार स्थित ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल मैं बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक भी किया गया पूरे माह लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान भी चलाया जाएगा ।

Leave a Comment