गैंगस्टर एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विंढमगंज में पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0 सं0 62/2022 धारा 3 (1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त महबूब अंसारी पुत्र रहीम शेख निवासी अधौरी, थाना मेराल, जनपद गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद अरशद आरक्षी अजय यादव सूर्या सिंह शामिल हैं।

Leave a Comment