तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज /सोनभद्र ।स्थानीय बाजार विंढमगंज में के कल्याण मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम महोत्सव की आयोजन कि तैयारी श्याम परिवार के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया है श्याम परिवार के संजीव अग्रहरी लट्टू के द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में खाटू वाले श्याम बाबा का दरबार सायं शोभा यात्रा झांकी के रूप में निकाला जाता है और बाबा का दरबार सजाया जाता है और भव्य भक्तिमय श्याम जागरण का आयोजन किया जा रहा है इस क्षेत्र के लोग इसमें भक्ति भाव से शामिल होकर रात भर बाबा के नाम में झूमते गाते हैं और इस अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता है श्याम परिवार ने इस क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि आप सभी लोग इस श्याम महोत्सव में शामिल होकर के कार्यक्रम को सफल बनाएं।






