तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग हेतु दिए गए आदेशों निर्देशों के क्रम में
मिली की थाना रेवतीपुर क्षेत्र अंतर्गत रेवतीपुर मोड़ के पास थानाध्यक्ष रेवतीपुर व स्वाट टीम के द्वारा संयुक्त रूप से बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी, कि दो बाइक सवार बदमाश अचानक से आकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए गहमर की तरफ भागने लगे। थानाध्यक्ष रेवतीपुर द्वारा कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए मय पुलिस बल व स्वाट टीम के, बदमाशो का पीछा किया गया, थानाध्यक्ष गहमर द्वारा कंट्रोल रूम की उक्त सूचना पर रेवतीपुर की तरफ बढ़ते हुए बदमाशो की घेराबंदी का प्रयास किया गया कि, सुहवल-गहमर रोड पर नवली गांव में उक्त बदमाशो को स्वाट, रेवतीपुर व गहमर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेर लिया गया, पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अभिषेक उर्फ बंटी को पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया तथा दूसरे बदमाश सिताराम द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया घायल बदमाश अभिषेक उर्फ बंटी को निकटतम सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य छानबीन और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1:- अभिषेक 2 सीताराम निवासी ग्राम सहावलपुर
2 अवैध देसी तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, लूट के 30000 रुपए व 1 अदद चोरी की मोटर साईकिल Apache बदमाशो के पास से बरामद की गई।






