फुलवार वनाधिकार समिति अध्यक्ष ने विधायक से मिलकर वनाधिकार में अनियमितता की शिकायत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| फुलवार के वनाधिकार समिति अध्यक्ष भूतन राम ने विधायक रामदुलार गोंड को पत्रक सौंप कर वनाधिकार में अनियमितता की शिकायत की है ,सौंपे गए पत्रक में अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत फुलवार में वन विभाग के द्वारा 36 फाइलों को स्वीकृत किया गया है और शेष अन्य वनाधिकर के फाइलों का सत्यापन नहीं किया गया है और जिनका सत्यापन हुआ है उनके फाइलों को बिना कारण बताए खारिज कर दिया गया है वहीं जिसको पट्टा दिया जा रहा उनको यह भी नहीं पता कि कितना रकबा आवंटित किया जा रहा है |
इसके अलावा ग्राम पंचायत फुलवार व राजस्व गांव सुई चट्टान में विगत 50 वर्षो से घर बना है वहां कच्चा पक्का मकान भी बना हुआ है
जिस पर आने जाने के लिए वन विभाग द्वारा सड़क नही बनने दिया जा रहा है ,यहां की पूरी आबादी खरवार व चेरों बिरादरी की है जहाँ पर सड़क बनाना अत्यंत आवश्यक है | उन्होंने प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है|

About the Author

Leave a Reply