तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज /सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बुटवेढवा में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित भारती इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तहत महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए विस्तृत जानकारी जन जन तक पहुंचाने के क्रम में महिला कांस्टेबल ममता यादव के द्वारा विद्यालय में मौजूद छात्राओं को जागरूक किया गया।
महिला कांस्टेबल ममता यादव ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा महिलाओं के उत्थान व सुरक्षा हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर हर जन जन तक पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों के माध्यम से जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। आप सभी छात्राएं विद्यालय आने-जाने के दौरान अगर कोई मनचला लड़का किसी भी तरह से अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग, छेड़खानी, घूर कर देखने का प्रयास करता है तो तत्काल आप 1930 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे सकते हैं।आप के काल के कुछ ही मिनटों में आपकी सुरक्षा हेतु मौके पर ही पुलिस पहुंच जाएगी। साथ ही साथ आप अपने गांव, पड़ोस, घरों में किसी व्यक्ति के द्वारा अगर महिला का उत्पीड़न किया जाता हो, शोषण किया जाता हो तथा डरा धमकाकर उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जाता है तभी आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1930, 112 पर संपर्क करके ऐसे गलत विचार, गलत नियत, समाज में गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सकता है तथा ऐसे असामाजिक लोगों को पुलिस पकड़ कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर है। आप सभी बहनों को हमारे द्वारा आपकी आत्म सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए आपके विद्यालय में आई हूँ, आप मेरे द्वारा बताए गए हेल्पलाइन नंबर को याद रखे, अपने पास लिख करके रखें और इसका हर संभव उपयोग समयानुसार जरूर करें। इस मौके स्थानीय थाना के कांस्टेबल ममता यादव व अन्य सिपाही, विधिक प्राधिकरण सेवा सोनभद्र के स्वयंसेवक अजय गुप्ता ओम प्रकाश रावत,भारती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार और मौजूद छात्र छात्राओं के अलावा विद्यालय के समस्त अध्यापकगण मौजूद थे।






