मुख्य अतिथि एसबीआई दुद्धी के मैनेजर त्रिपुरारी बरनवाल रहे
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/ सोनभद्र । स्थानीय इलाके से होकर गुजरने वाली रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घिवही ग्राम पंचायत में ओमप्रकाश यादव पुत्र खीरू राम के द्वारा एसबीआई बैंक का बीसी प्वाइंट एसबीआई दुध्दि के मैनेजर त्रिपुरारी बरनवाल के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर दुद्धी ब्रांच मैनेजर त्रिपुरारी बरनवाल ने मौजूद ग्रामीणों को बताया कि दुध्दि व विंढमगंज की दूरी लगभग 18 किलोमीटर के बीच में एसबीआई का शाखा नहीं होने से आप ग्रामीणों को 18 किलोमीटर दूर स्थित दुद्धी में जाकर पैसे का लेनदेन करना पड़ता था जिसके कारण आप लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसके मद्देनजर आप लोगों के सुविधा देने हेतु एसबीआई के द्वारा बीसी पॉइंट का आज शुभारंभ घिवही ग्राम पंचायत में किया गया है आप सभी लोग इस ब्रांच से निर्भय होकर पैसे का लेनदेन करें तथा बीसी प्वाइंट के कर्मचारी ओम प्रकाश यादव के द्वारा अगर आपको किसी भी तरह की असुविधा करते हैं तो तत्काल हमें बताएं इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर पूर्व प्रधान रामनारायण शर्मा, गोपाल, मिश्रीलाल,गुलाब गुरुजी, रमेश यादव, अशोक यादव, मंगल पनिका, सुमारू सिंह, विजय यादव, राम भजन, दिनेश सिंह कुशवाहा, राधेश्याम पासवान, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।






